मानव मंदिर चौक में की जाएगी विशेष सजावट
इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज दो दिवसीय आयोजन करने जा रहा है। 03 सितंबर को बाइक रैली तथा 04 सितंबर को भव्य और विशाल शोभायात्रा निकली जाएगी जिसममें यादव समाज के सभी पदाधिकारी, युवा, महिलाएँ एवं स्वजातीयजन शामिल होंगे। यादव समाज के संरक्षक महापौर मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गयी है, जिसमें समाज के युवाओं और महिलाओं को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। 03 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे स्टेट हाई स्कूल से बाइक रैली निकली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्टेट स्कूल पहुँचेगी। 04 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा चौक पहुँचेगी जहाँ समापन शोभायात्रा का समापन होगा।
समाज के युवाओं ने इस बार रिभय यादव के नेतृत्व में जन्माष्टमी उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी की है। 03 सितंबर को आयोजित बाइक रैली को सफल बनाने के साथ-साथ शहर के हृदय स्थल मानव मंदिर चौक की विशेष सजावट की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। आयोजन को सफल बनाने हेतु रिभय यादव, सतीश यादव, करण यादव, मयंक यादव, अपूर्व यादव, अभिषेक यादव, विनीत यादव, कमल यादव, आर्या यादव, सूरज यादव, विरेंद्र यादव, सावन यादव, लोकेश यादव, आयुष यादव, प्रवीण यादव, गोपी यादव, धर्म यादव, अभ्यास यादव, चेतन यादव आदि युवा जुटे हुए हैं।
महिलाएँ भी बढ़-चढकर लेंगी हिस्सा
यादव समाज द्वारा आयोजित बाइक रैली एवं शोभायात्रा को लेकर बड़ा उत्साह है। नगर निगम पार्षद श्रीमती खेमिन राजेश यादव और मनोनीत पार्षद श्रीमती मंजू यादव के मार्गदर्शन में समाज की युवतियों और महिलाओं को बाइक रैली और शोभायात्रा मैं अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पूर्व पार्षद शैल यादव, मालती यादव, शोभा यादव, प्रिया यादव, मीना यादव, कुंती यादव, मधु यादव, निशा यादव आदि आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग कर रही हैं।
दो दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने यादव समाज के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, गरीबाराम यादव, हरीश यादव, दुर्गेश यादव, सुदेश यादव, महेश यादव, राधेलाल यादव, भोला यादव, विनोद यादव बंटी, रितेश यादव, सूरज यादव, मन्ना यादव, राजेश यादव, अमन यादव, हरीश यादव (गुरूजी ), दुर्गा यादव, पार्षद शेखर यादव, मनोहर यादव, इन्द्रसेन यादव, शीलू यादव, राकेश यादव, प्रेमशंकर यादव आदि जुटे हुए हैं
