राजनांदगांव छ. ग. श्री वैष्णव महासभा महिला मंडल राजनांदगांव जिला इकाई के तत्वाधान में 15 अगस्त 2026 को वैष्णव भवन राजवंश स्थल में सावन उत्सव का आयोजन हर्षौल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला सदस्यों को पुष्प एवं तिलक से स्वागत कर किया गया। सर्वप्रथम भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में सावन परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता कि झलक देखने को मिला।
इस अवसर पर महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता महेंद्र वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ समाज की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी सक्रियता भागीदारी को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज विकास एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर आगे आने का आव्हान किया।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजन खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान रेणु लक्ष्मीकांत वैष्णव तथा द्वितीय स्थान विनीता प्रशांत वैष्णव ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक रंग गीत संगीत एवं आपसी सौहार्द के साथ उत्सव का आनंद लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट कर सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना।
इस अवसर पर कार्यक्रम में संरक्षक शारदा दास, उपाध्यक्ष सीमा वैष्णव, सुशीला वैष्णव, कोषाध्यक्ष रमा वैष्णव, संध्या दास, ममता वैष्णव, सीमा सुरेंद्र वैष्णव, सरिता वैष्णव, विनीता प्रशांत वैष्णव, सुनीता वैष्णव, रेणु वैष्णव, रोशनी वैष्णव, ममता मनीष वैष्णव, नेहा वैष्णव, नीतू वैष्णव, सोनाली वैष्णव, सोनल वैष्णव, विजय लक्ष्मी वैष्णव, कीर्ति वैष्णव, मनीषा वैष्णव, सरोज वैष्णव, नंदनी वैष्णव, प्रभा वैष्णव, शैल वैष्णव, कविता वैष्णव, अनामिका, विद्या वैष्णव, बीना वैष्णव, रमा देवी, रश्मि, ओजस्वी, वैष्णव आदि सहित अन्य महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती श्रद्धा वैष्णव एवं आभार प्रदर्शन सचिव श्रीमती ममता वैष्णव द्वारा किया गया।
