राजनांदगाँव की दीपिका को रायपुर के
बाद बिलासपुर में फिर दोहरा ईनाम
राजनांदगाँव,21 जुलाई । जिले की प्रसिद्ध ब्यूटीशियन दीपिका साहू को बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने ताज पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र और पाँच हज़ार रुपये का प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया है । दीपिका ने रायपुर के बाद बिलासपुर में आयोजित ब्यूटी फैशन शो में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
समीपस्थ ग्राम जंगलपुर विकास खंड डोंगरगाँव की श्रीमती दीपिका (पति तिलक साहू ) कुशल गृहिणी होने के साथ कृषि कार्य और समाज सेवा के क्षेत्र में भी दक्ष हैं। वे गाँव में ब्यूटी पार्लर संचालित करने के साथ अनेक महिलाओं को प्रशिक्षण भी दे रही हैं । वे 18 और 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में न्यू उड़ान जन सेवा फाऊंडेशन द्वारा सौंदर्य शिक्षा, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार की थिम पर आयोजित स्पेशल क्राऊन मिस एन्ड मिसेस छत्तीसगढ़- 2026 फैशन अवार्ड शो में मिसेस कैटेगरी में फर्स्ट विनर घोषित हुईं । इस पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने उन्हें ताज ( क्राऊन ) पहना कर, प्रशास्ति पत्र व 5 हज़ार रुपये की राशि प्रदान कर सम्मानित किया । श्रीमती साहू ने एजुकेशन लर्निंग ब्यूटी एक्सपो ब्यूटी बिज़नेस अवार्ड शो में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसके लिये भी अभिनेत्री मंदाकिनी ने उन्हें पुरस्कृत किया । इस अवसर पर आयोजक संस्था न्यू उड़ान जन सेवा फाउंडेशन रायपुर छग की निर्देशक इस दोहरे सम्मान पर खचाखच भीड़ ने भरा सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा ।
ज्ञातव्य है कि दीपिका साहू ने बीते 15 अप्रैल को इसी संस्था द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित दो वर्गों के फैशन शो में दोनों की फर्स्ट विनर बनी थीं तब प्रसिद्ध टीवी धा
