एसी बस में सवार होकर राजधानी गई शहर की सेवा भावी महिलाएं,,,, हरि झंडी दिखाकर
किया गया रवाना
राजनांदगांव / विधायक सभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह के आमंत्रण पर संस्कारधानी के बड़ी संख्या में कवि / साहित्यकार व समाजसेवी महिलाऐ विधानसभा भवन भ्रमण हेतु ऐसी बस में राजधानी रायपुर के लिए रवाना हुई। विधानसभा भ्रमण बस को जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नगर निगम चेयर मेन राजा माखीजा,वरिष्ठ कवि साहित्यकार आत्माराम कोशा अमात्य, कवि एवं लोक कलाकार पप्पू “पौर्वात्य” बलिहारी प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय प्रभारी राजेश गुप्ता अग्रहरि, पार्षद शरद सिन्हा,पार्षद रवि सिन्हा, नाभिताभ जैन बंटी, भागचंद जैन, तरुण लहरवानी आदि उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बस मे सवार कस्तूरबा महिला मंडल की संरक्षिका,समाज सेवी महिला श्रीमती शारदा तिवारी, पतंजलि व स्वदेशी जागरण मंच की श्रीमती साधना तिवारी, राजपूत समाज की श्रीमती सूषमा सिंह ,राजगामी संपदा की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू,लायन्स क्लब की टीना खंडेलवाल, स्वदेशी जागरण मंच की श्रीमती शोभा चोपड़ा, कसौधन वैश्य समाज की श्रीमती आशा गुप्ता, वात्सल्य कुटुंब की विद्या पांडे,छत्तीसगढ़ साहित्य सृजन समिति की उपाध्यक्ष – सुषमा शुक्ला अंशुमन, श्रीमती अंजनी कोशा, श्रीमती मीना कलिहारी, श्रीमती अर्चना दास, श्रीमती ज्योति माखीजा प्रभा ठाकुर, रजनी अग्रवाल,सरिता शर्मा,मिथिलेश्वरी वैष्णव, पुष्पा गायकवाड़, मीना यादव ,आदि महिलाओं को राजधानी के लिए रवाना होने पर उनकी यात्रा को शुभ और मंगलमय होने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह सहित सभी नेताओं व जन प्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
*विधानसभा भ्रमण सहित भागवत कथा श्रवण करेंगी महिलाएं*
बता दें कि सोमवार 13 जुलाई से राजधानी रायपुर में विधानसभा सत्र की शुरुआत हो चुकी है। सत्र की शुरुआत में ही सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नारी शक्ति को देश की आन-बान-शान समझने वाली भाजपा ने नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्हें प्रदेश की विधानसभा भ्रमण का न्योता दिया गया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमनसिंह द्वारा पूरे सम्मान सहित उन्हें बुलाकर सम्मान भोजन कराया ।
विधानसभा भ्रमण के लिए गई संस्कार धानी के कला एवं साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की समाज सेवी महिलाओं का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता राजा माखीजा व श्रीमति शारदा तिवारी, साधना तिवारी ने बताया कि उक्त यात्रा के तहत प्रदेश की राजधानी में पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर जी की कथा श्रवण का आनंद लेगी इसके अलावा जंगल सफारी देखने का कार्यक्रम भी तय किया गया है। उक्ताशय की जानकारी राजा माखीजा द्वारा दी गई।
किया गया रवाना