जगदलपुर, 16 जून 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जगदलपुर शहर के मदन मोहन मालवीय वार्ड में स्थित मदर टेरेसा वार्ड-02 (केन्द्र क्रमांक 02) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास परियोजना जगदलपुर (शहरी) की परियोजना अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कुम्हारपारा जगदलपुर (शहरी), जिला बस्तर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट लिंक https://www.aww.e-bharti.in
परियोजना अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किसी भी आवेदक का सीधे कार्यालय में जमा किया गया या पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजा गया ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को केवल निर्धारित ऑनलाइन लिंक का ही उपयोग करना होगा।
