राजनांदगांव ब्लॉक के
डूमरडीह एवं धौराभाठा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार अवैध मुरूम उत्खनन एवं परिवहन का मामला सामने आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणोंके अनुसार क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के मुरूम का उत्खनन कर ट्रैक्टर एवं हाईवा वाहनों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात-दिन भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की हालत खराब हो रही है तथा शासन को भी राजस्व की हानि पहुंच रही है। आरोप है कि संबंधित विभाग को जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अवैध उत्खनन का कार्य लगातार जारी है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध उत्खनन में शामिल लोगों एवं वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई कर अवैध खनन पर रोक लगाई जाए।?
राजनांदगांव ब्लॉक के
के अनुसार क्षेत्र में बिना रॉयल्टी पर्ची के मुरूम का उत्खनन कर ट्रैक्टर एवं हाईवा वाहनों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है।