राजनांदगांव/छुरिया: जिले के छुरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चांदों में अवैध रेत कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार रेत तस्करों द्वारा पहले माजदा वाहन में डंप कर रखी गई रेत को अब हाईवा में शिफ्ट किए जाने का खे
ल खुलेआम चल रहा है। देर रात वाहनों की आवाजाही से इलाके में हलचल बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी और घाटों से निकाली गई रेत को पहले छोटे वाहनों के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाता है, फिर वहां से बड़े हाईवा में भरकर दूसरे क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे खेल से शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि अवैध कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि ग्राम चंदों और आसपास के इलाकों में कई दिनों से रेत का अवैध भंडारण किया जा रहा था। अब उसी स्टॉक को हाईवा में लोड कर बाहर भेजने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और खनिज विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का यह कारोबार और बढ़ सकता है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।?
ल खुलेआम चल रहा है। देर रात वाहनों की आवाजाही से इलाके में हलचल बनी हुई है।