डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर की १३५वीं जयंती एवं बौद्ध विवाह समारोह
का आयोजन किया गया ।
राजनांदगाँव/ महिला सशक्तिकरण संघ जिला राजनांदगाँव द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती, डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर की १३५वीं जयंती एवं बौद्ध विवाह समारोह का आयोजन धम्म कीर्ति बुद्ध विहार बसंतपुर, राजनांदगाँव में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले एवं डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित, माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर त्रिशरण पंचशील का सामुहिक पठन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आयु. वच्छला सहारे जी सेवा निवृत्त प्राचार्य, महिला पुलिस काउंसलर, महिला प्रकोष्ठ महिला थाना राजनांदगाँव थी । अतिथि- डॉ. रचना रंगारी शुक्ला हॉस्पिटल, डॉ. सुजाता वासनिक स्त्री रोग विशेषज्ञ, श्रीराम हॉस्पिटल, कन्हैया खोब्रागढ़े वरिष्ठ समाज सेवी, आयु. नन्दा मेश्राम प्रदेश उपाध्यक्ष एमएसएस छ.ग., आयु. माया वासनिक प्रदेश संगठन सचिव एमएसएस छ.ग., अनिता सहारे प्राचार्य बोरी आयु. लक्ष्मा गजभिये अध्यक्ष महिला मंडल बसंतपुर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयु. बुद्धिमित्रा वासनिक, अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण संघ जिला राजनांदगाँव, आभार प्रदर्शन माया वासनिक सचिव एमएसएस राजनांदगाँव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया, मुख्य अतिथि सहारे मैडम ने बाबा साहेब आम्बेडकर के जीवन की कुछ प्रमुख घटनाओं पर प्रकाश डाला, बच्चों की उत्तम शिक्षा, व्यवहारिक शिक्षा माता पिता को देना चाहिए, वर्तमान में परिवार, विवाह तेजी से टूट रहें है, उनकों किस तरह सामंजस्य स्थापित करते हुए बचाया जायें इसके संबंध में जानकारी दी गई। अतिथियों के द्वारा ज्योतिबा फुले एवं बाबा साहेब आम्बेडकर के द्वारा किये गये कार्यो को बताया गया। जयंती के इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी कन्हैयालाल खोब्रागड़े जी को शाल भेंट कर सम्मान किया गया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि सहारे मैडम को मोमेन्टो दिया गया । सभी अतिथियों को संस्था द्वारा स्व. बी.एस. जागृत सेवा निवृत्त डी.एस.पी. की स्मृति में भारत का संविधान की पुस्तक वितरित की गई ।
कार्यक्रम में महामाया महिला मंडल बसंतपुर का सहयोग रहा, दूसरे सत्र में बौद्ध विवाह संस्कारक मिलिंद शेण्डे बसंतपुर द्वारा एक जोड़ा वर-वधु को बौद्ध धम्म पद्धति से विवाह सम्पन्न कराया । उपस्थित सभी उपासक-उपासिकाओं द्वारा वर-वधु को बधाई एवं आशीर्वाद दिया गया । कार्यक्रम में सुनिता ईलमकर कोषाध्यक्ष, हर्षिका गजभिये उपाध्यक्ष, वंदिता गजभिये, सविता जामुलकर, शारदा मेश्राम, मीना श्रीरंगे, उषा वांदिले, सायत्रा गजभिये, पुष्पलता डोंगरे, सरला नोन्हारे, निर्मला वासनिक, सपना मेश्राम, सरला नोन्हारे, निर्मला रामटेके, ज्योति मेश्राम, राजश्री ठावरे, कविता डोंगरे, नैना गड़पायले, आशा जामुलकर, सरिता रामटेके, माला बंसोड, मनीषा सहारे, कौशिल्या मेश्राम, बेबी नंदा वैद्य, हिमांशी सोनवानी, हिमांशु मेश्राम, धर्मपाल मेश्राम, कविता मेश्राम, अंजना सोनवानी आदि १५० उपासक-उपासिकाऐं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए ।
