हिंदू जागरण मंच में नई नियुक्तियाँ, भोला यादव बने नगर सहसंयोजक, रितेश साहू को मिली युवा आयाम की जिम्मेदारी

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच के संगठनात्मक विस्तार एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से नगर स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई हैं। संगठन द्वारा भोला यादव को नगर सहसंयोजक तथा रितेश साहू को नगर युवा आयाम प्रमुख नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियाँ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गईं। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों ही कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त नगर सहसंयोजक भोला यादव ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं नगर युवा आयाम प्रमुख बनाए गए रितेश साहू ने युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि इन नियुक्तियों से नगर में संगठन की गतिविधियाँ और अधिक तेज़ होंगी तथा समाज में सकारात्मक जागरूकता का प्रसार होगा। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles