सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी पर नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले का हमला

कहा – जब किल्लत नहीं तो अचानक बढ़ोतरी क्यों, आपदा में अवसर ढूंढ रही केंद्र सरकार

राजनांदगांव। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हाल ही में हुई लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर नगर निगम राजनांदगांव के नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि देश में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है, जैसा कि भाजपा नेता दावा कर रहे हैं, तो फिर अचानक कीमतों में बढ़ोतरी क्यों की गई।

संतोष पिल्ले ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार आपदा और परिस्थितियों का फायदा उठाकर आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस पहले ही आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है और अब 60 रुपये की नई बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की परेशानी और बढ़ जाएगी। पिल्ले ने कहा कि भाजपा के नेता जनता को यह समझाने में लगे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन कीमत बढ़ाकर सरकार खुद अपने दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रही है और ऐसे समय में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाना पूरी तरह जनविरोधी फैसला है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और आम जनता को राहत देने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles