साल्हेवारा— भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी) के प्रथम साल्हेवारा आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में स्वागत का माहौल रहा।
कार्यक्रम में बालकृष्ण जंघेल (युवा मोर्चा अध्यक्ष, मां नर्मदा मंडल), भानु प्रताप साहू (अध्यक्ष गंडई मंडल), ऋषभ सिंह (महामंत्री मंडल, भाजपा खैरागढ़), अनीश दादू (मंडल अध्यक्ष भाजयुमो खैरागढ़), कमलेश साहू, पवन कुमार, वेदांश सिंह एवं मोनू बहादुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा मंडल
साल्हेवारा के अध्यक्ष चमन राज वर्मा द्वारा किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, जिला भाजपा सह-कोषाध्यक्ष ललित सोनी, महामंत्री महेंद्र यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस ठाकरे, महिला मोर्चा की सकून यादव, सुनीता साहू, तारा, सतीश वर्मा, उमेश मरकाम, शुभम पटेल, पवार मरावी (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), ओमप्रकाश, करण पटेल, कुणाल मरकाम, विष्णु ठाकुर, दशरथ पटेल (सरपंच) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं जयघोष के साथ जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में आयश सिंह (बोनी) ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और संगठन विस्तार के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन राज वर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम पूरे उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।।
