आईजीओटी-कर्मयोगी’ पर आधारित कार्यशाला का आयोजन

जिले के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल

कोण्डागांव, 20 फरवरी 2026/ भारत सरकार द्वारा सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘आईजीओटी-कर्मयोगी’ की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग (आईजीओटी-कर्मयोगी) पर आधारित संभाग स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। IGOT Karmayogi के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बस्तर संभाग के संभागायुक्त श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार संभाग के सभी सातों जिलों के अधिकारियों ने वर्चुअल कार्यशाला में सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान मास्टर ट्रेनर अवर सचिव सुश्री अंजू सिंह ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया, उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा उपयोग की विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला कार्यालय के सभाकक्ष से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई एवं अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles