डोम्हाटोला में अवैध मुरूम खनन से शासन को लाखों का नुकसान

राजनांदगांव से 13 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत डोम्हाटोला क्षेत्र में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध मुरूम उत्खनन किया जा रहा है। बिना किसी वैध अनुमति के मुरूम का खनन कर अपने हाइवा वाहनों के माध्यम से खुलेआम परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध मुरूम उत्खनन के कारण खेतों की उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो रही है और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन से गाँव की सड़कों की हालत भी खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनिज विभाग से मांग की है कि अवैध मुरूम उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके और शासन को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles