अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र श्रीवास्तव राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव एवं श्री राजेश श्रीवास्तव (बच्चा भैया) महासचिव से विचार विमर्श कर हमारे राजनांदगांव के निवासी श्री कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष मनोनित किया है।
हमारे राजनांदगांव के लिए गर्व की बात है। हम उपरोक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं तथा श्री कृष्ण मोहन श्रीवास्तव को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं एवं आशा करते हैं कि वे अपने पद की गरिमा बनाये रखे समाज के हित में कर्तव्य निष्ट होकर कार्य करेंगे। हम द्विजेन्द्र महेन्द्र बख्शी भोला पात्र डॉ. स्व. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी-भूतपूर्व सचिव – सांस्कृतिक सचिव कायस्था राजनांदगांव देवेन्द्र मोहन लाला देबू भूतपूर्व अध्यक्ष कायस्थ सभा, पूर्व पार्षद नगर पालिक निगम, क्षितिज श्रीवास्तव पूर्वू अध्यक्ष कायस्थ सभा एवं पत्रकार राजनांदगांव ने मनोनित अध्यक्ष का स्वागत किया और मुंह मीठा कराया हम राष्ट्रीय कायस्थ सभा के निर्देशानुसार श्री कृष्ण मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में समाजहित में कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।
