राजनांदगांव. 19 सितम्बर। कांग्रेस का वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम में ठा.प्यारेलाल चौक से गुरूद्धारा चौक के मध्य सतनाम भवन में स्थित मिनीमाता जी की प्रतिमा पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी. एस. सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैद, डॉ. चरण दास महंत, शिव कुमार डहरिया, मिलखीत सिंह गैंदू आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण की उपस्थिति में छ.ग. का प्रथम महिला सांसद, अपृश्यता निवारण की जननी मिनीमाता जी के प्रतिमा पुष्पगुच्छ अप्रित कर माल्र्याण कर मिनीमाता अमर रहे के नारे भी लगाये गये। इस अवसर पर जिला सतनामी सेवा समिति के संरक्षक श्री धनेश पाटिला पूर्व मंत्री, छ.ग. शासन, जिला सतनामी सेवा समिति के अध्यक्ष युवराज ढिरहेर के मार्गदर्शन, अगुवाई में जिला सतनामी सेवा समिति के वरिष्ठगणमान्य व पदाधिकारी सूर्य कुमार खिलाड़ी, पंकज बांधव, भुनेश्वर बघेल, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़, डॉ. थानेश्वर पाटिला, उपाध्यक्ष कमलेश शांडे, श्रीमती प्रतिमा बंजारे, महामंत्री कमल कुमार लहरे, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार बंजारे, सचिव ऋषिराज खरे, अमित देशलहरे, वरिष्ठ गणमान्य अमित देशलहरे, अधिवकता अंजू, पूर्व सचिव अंजू बंजारे, शिशुपाल भारती आदि उपस्थित थे।
