कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव की बैठक श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व तैयारी में विशेष बैठक का आयोजन स्टेट हाई स्कूल मैदान मंच पर रखा गया । श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रूपरेखा इस प्रकार निर्धारित किया गया है जिसमें 15 अगस्त को विशाल बाईक रैली 16 अगस्त को शोभायात्रा 17 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम ऑटो डोरियम राजनांदगांव में रखा गया है। यादव समाज के उपस्थित यादव बंधुओ श्री राधे यादव, श्री दुर्गा यादव ,श्री सेलू यादव, श्री दिग्विजय यादव ,श्री विजय यादव ,श्री शेखर यादव पत्रकार ,श्री रंजीत यादव, श्री बृजलाल यादव,मनीष यादव, समस्त यादव बंधु उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी मनाने का संकल्प लिया।
