राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की अग्रणी समाज सेवा संस्था उदयाचल में प्रतिवर्षानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है इस वर्ष नगर के समाज सेवी दैनिक सबेरा संकेत के प्रमुख संपादक श्री सुशील कोठारी द्वारा प्रातः 8 बजे उदयाचल प्रांगण में ध्वाखारोहण किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बाफना एवं सचिव श्री धर्मेन्द्र जैन ने सभी सदस्यों को इस अवसर पर महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्यों के साथ उपस्थित होने की अपील भी की है। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी गौतम बाफना द्वारा दी गई।
