राजनांदगांव। शक्ति धाम मां महाकाली मंदिर, बाबूटोला राजनांदगांव के द्वारा कुंवारा नवरात्र महापर्व के पावन अवसर पर कामधेनु माता के संवर्धन एवं संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष गौ महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन शक्ति धाम मां महाकाली मंदिर समिति के संस्थापक गुरुदेव श्री हरीश यादव जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। गौ महायज्ञ के माध्यम से सनातन भारतीय संस्कृति में गौ माता के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व के साथ-साथ कामधेनु माता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
भारतीय संस्कृति में गाय को कामधेनु के रूप में पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं में कामधेनु माता को समृद्धि, सेवा, करुणा और कल्याण का प्रतीक माना जाता है। प्राचीन काल से ही भारतीय जीवन-पद्धति में गौवंश का विशेष स्थान रहा है।
शक्ति धाम मां महाकाली मंदिर समिति द्वारा इस महापर्व के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौ संवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और गौ माता के प्रति श्रद्धा एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
गौ महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं को कामधेनु माता के महत्व, गौ सेवा की परंपरा तथा भारतीय संस्कृति में गौवंश के योगदान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह का वातावरण है।
शक्ति धाम मां महाकाली मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर कामधेनु माता के संवर्धन एवं संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की �
