परामर्शदात्री समिति की बैंठक सम्पन्न शिक्षको को मिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी का आश्वासन

राजनांदगांव:- विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगंाव में शिक्षक संगठनों के मांग पर विकासखंड स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैंठक रखी गई। उक्त बैंठक की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजूलाल साहू एवं बैंठक का संचालन विकासखंड स्त्रोत समन्वयक भगत सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। इस बैठक में नवीन शिक्षक संघ के साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों ने वर्षो से चली आ रही शिक्षकों की समस्यों को लेकर अधिकारियों के समक्ष निराकरण की मांग रखी। जिलाध्यक्ष छन्नूलाल साहू ने सभी संगठनों की ओर से ग्रीष्म कालीन अवकाश के दिनों में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश प्रदान किये जाने की मांग रखी। जिसमें वर्ष २०२३ में सामाजिक , आर्थिक सर्वेक्षण जनगणना कार्य एवं वर्ष २०२४ में ग्रीष्म अवकाश पर लोकसभा निर्वाचन कार्य के कारण मुख्यालय नहीं छोडने एवं निर्वाचन कार्य करने वाले, तथा जनगणना २०२६ में ग्रीष्म अवकाश में कार्य करने वाले शिक्षकों को नियमानुसार अर्जित प्रदान कर सर्विस बुक में इंद्राज किये जाने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष प्रफुल्ल झा एवं सचिव राजीव यादव ने विकासखंड स्तरीय वरिष्ठता सूची का प्रत्येक वर्ष प्रकाशन करने एवं सर्विस बुक का स्थानीय समपरिक्षक से ऑडिट कराये जाने की मांग की। टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा एवं शालेय शिक्षक संघ के जिलध्यक्ष विष्णु शर्मा ने वेतन वृद्धि में गृहभाड़ा भत्ता का एरियर्स देने एवं सर्विस बुुक का नियमित संधारण किये जाने की मांग रखी सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष सूरज प्रसाद शर्मा ने शिक्षक संवर्ग के पूर्व समयमान, वेतनमान एवं परिविक्षा अवधि के लम्बित एरियर्स का शीघ्र भुगतान किये जाने की मांग रखी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षक नेतृत्व से उनके मांगो और समस्याओं को बिन्दुवार सुना और आस्वस्त किया की वे सभी समस्याओं का निराकरण करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। बीआरसी श्री भगत सिंह ठाकुर ने शिक्षकों को आश्वासन दिया की परामर्शदात्री समिति की बैठक लगातार होती रहेगी। बहुत दिनों बाद होने वाली बैठक के लिए सभी शिक्षक संगठनों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त बैठक में नवीन शिक्षक संघ से छन्नूलाल साहू (जिलाध्यक्ष) अजय कड़व (जिला सचिव), प्रमोद कुमार साहू (जिला उपाध्यक्ष), प्रफुल्ल कुमार झा (ब्लॉक अध्यक्ष), राजीव यादव (ब्लॉक सचिव), सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन से ओमप्रकाश साहू (जिला सचिव), सूरज प्रसाद शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष), शालेय शिक्षक संघ से विष्णु शर्मा (जिलाध्यक्ष), श्रीमति ममता द्विवेदी (ब्लॉक अध्यक्ष), टिचर्स एसोसिएशन से सोहन लाल वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष), छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ से लीलाराम नेताम (ब्लॉक अध्यक्ष), बीजे सिंह ठाकुर (कोषाध्यक्ष) एवं चन्द्रकिरण महिपाल, सुनील डाहरिया के साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारीगण शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles