घुमका (राजनांदगांव)। नगर पंचायत घुमका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती किरण वर्मा लगातार जनसंपर्क कर आमजन का आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचकर नागरिकों से मुलाकात की तथा महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों से संवाद स्थापित किया।
इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओं में श्रीमती किरण वर्मा ने कहा कि घुमका केवल एक नगर नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के सपनों और भविष्य का केंद्र है। नगर की व्यवस्था को बेहतर बनाना, युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध कराना, महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना और हर वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि घुमका के भविष्य की दिशा तय करने का अवसर है। वर्षों से नगर की कई समस्याएं केवल कागजों तक सीमित रही हैं। अब समय आ गया है कि जनता ऐसे नेतृत्व को चुने जो केवल वादे न करे, बल्कि जिम्मेदारी के साथ कार्य भी करे।
श्रीमती वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और सुशासन की पहचान बन चुकी है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए नगर पंचायत में भाजपा की मजबूत परिषद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बेहतर सड़कें, पेयजल सुविधा और नागरिक सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि घुमका के विकास में युवाशक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में खेल, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि नगर के युवाओं को बाहर भटकना न पड़े।
जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने श्रीमती किरण वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें भारी समर्थन देने का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने नगर की समस्याओं को सामने रखा, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर नूतन साहू, संगीता यादव, शांति निर्मलकर, ज्योति गायकवाड ,पुनीता साहू, तामेश्वरी ,कुलेश्वरी, दीपिका यादव, लक्ष्मी, सोनिया, चंचल द्विवेदी, रामेश्वरी, सरिता साहू, दोभित , शारदा केशव प्रसाद जंघेल,नोहेन्द्र निषाद, लुन करण वर्मा,बहल राम वर्मा,गिरवर पीनाते,मनबोद वर्मा ,गगोश्वर वर्मा, राजेश वर्मा,अरविन्द वर्मा ,उत्तम वर्मा, प्रकाश वर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
