जिला राजनांदगांव के नगर पंचायत घुमका अंतर्गत पटेवा ग्राम में स्थित नीलगिरी नर्सरी के पास बने तालाब में अवैध मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बीते कुछ दिनों से लगातार तालाब क्षेत्र में मशीनों के माध्यम से मुरूम निकाला जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि तालाब की संरचना भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह उत्खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है। दिन-रात चल रहे इस काम से आसपास के क्षेत्र में धूल और शोर का भी असर देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में
इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को कई बार मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाए।?

