एसोसिएशन ने संस्थापकगण को याद किया….

पेंशनर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ प्रदेश पंजीयन क्रमांक 1844, पेंशनर्स भवन ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर, जिला राजनांदगांव में 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को संगठन के संस्थापकगण श्रद्धेय मरहूम हाजी डॉक्टर के बी गाजी साहब एवं श्रद्धेय स्वर्गीय श्री डी एन साहू सर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

      इस अवसर पर डाॅ. गाजी साहब के परिवार से उनके ज्येष्ठ सुपुत्र एडवोकेट श्री एचबी गाजी, पुत्रवधू श्रीमती सबीहा गाजी, सुपुत्री श्रीमती साबरा फातमी गाजी एवं श्री साहू जी के परिवार से उनके ज्येष्ठ सुपुत्र श्री जितेंद्र कुमार साहू, पुत्रवधू श्रीमती राजेश्वरी साहू, कनिष्ठ पुत्र श्री जितेश्वर कुमार साहू, पुत्रवधू श्रीमती कुसुम साहू, नातिन सुश्री महिमा साहू एवं एक और पुत्रवधू श्रीमती मधु साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

     उन दोनों परिवार के सदस्यगण को अतिथि के स्थान पर सादर आमंत्रित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 एडवोकेट श्री एचबी गाजी मुख्य अतिथि के आसंदी से मरहूम गाजी साहब के जीवन परिचय देते हुए संस्मरण सुनाए! गाजी साहब बचपन से ही खेलकूद में विशेष रूचि लेते थे। व्यायाम, दंड, बैठक, पहलवानी में उनकी विशेष रुचि रहती थी। देश भक्ति की प्रखर उन्मत्ता के कारण घर वालों को बिना बताए फौज में शामिल हो गए थे। मां की ममता एवं परिवार की जिम्मेदारी की दुहाई देकर उन्हें वापस आने के लिए बाध्य किया गया। उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य व उद्देश्य जन सेवा, देश सेवा के साथ-साथ पशु पक्षियों की भी सेवा में अनवरत समर्पित रहे। पर दुखः कातरता की भावना से अभिभूत रहते हुए लोगों की सेवा करना, सभी धर्म का सम्मान करना उनके व्यवहारिक जीवन में समाहित था।

  श्री जितेंद्र साहू जी विशिष्ट अतिथि के आसंदी से अपने पिता श्री को याद करते हुए संस्मरण सुनाए।

    श्री साहू जी अपने जीवन का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र के प्रति जवाब देह नागरिक की भूमिका में अधिकार के बजाय कर्तव्य को अधिक महत्व देते थे। हम-सुधरेंगे, युग-सुधरेगा की कर्तव्य बोध से लोगों को जोड़ने का भगीरथ प्रयास करते रहे। मनुष्य अपने जीवन को कैसे सुखमय बना सकता है, आसन, प्राणायाम, ध्यान योग की कला के माध्यम से समाज को लाभ पहुंचाते रहे। अपने उद्देश्य लक्ष्य की पूर्ति में अवरोधों की परवाह न करते हुए विपरीत परिस्थिति में संघर्ष करते रहे।

    श्रद्धेय दोनों संस्थापकगण सेवानिवृत्ति के बाद पेंशनर्स की समस्या के निदान के लिए एक संगठन बनाये, जो पेंशनर्स साथियों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। संगठन का उद्देश्य- त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना से समाज व देश की सेवा करना ही लक्ष्य तय कर दिया गया है।

     संगठन द्वारा उन दोनों श्रद्धेय संस्थापकगण के तैल-चित्र का सम्मान पूर्वक अनावरण कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया है।

   इस कार्यक्रम में तहसील व जिले से अधिकाधिक संख्या में पेंशनर्स साथी सम्मिलित हुए। सर्वश्री डॉ केएल टांडेकर प्रांत अध्यक्ष, श्री केपी सिंह महामंत्री, इंजीनियर श्री जीआर देवांगन जिला अध्यक्ष, श्री देवदत्त साहू महासचिव, श्री आरपी लॉन्जकर कोषाध्यक्ष, श्री राजेश कुमार रथी संगठन सचिव, श्री ए एच अंसारी संरक्षक, श्री टीआर नेताम पूर्व उपाध्यक्ष, श्री सफल राम सोरी उपाध्यक्ष, श्री डीएल चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष, श्री मंगतू राम कुंजाम संयोजक, श्री डीडी पांडेय उपाध्यक्ष, श्री हमीरचंद साहू प्रचार सचिव, श्री एमएल हूमने कोषाध्यक्ष, तहसील अध्यक्षगण- श्री बीटी वाल्दे राजनादगांव, श्री जीएल सोनबोईर राजनांदगांव ग्रामीण, श्री महेश कुमार अत्री डोंगरगांव, श्री पीआर चंद्रवंशी कुमरदा, श्री केआर साहू छुरिया, सचिव श्री रामेश्वर कोसमा कुमरदा, तथा सम्मानित सदस्य गण सर्वश्री बीरबल सिंह ठाकुर, श्री मुन्ना लाल मोंगरे, श्री रूप लाल साहू, श्री टीआर पंद्रे, श्री श्रीराम डड़सेना, श्री उमेश्वर दास सार्वा, श्री टीआर साहू, श्री जवाहरलाल श्रीवास, श्री सुरेश कुमार तारम, श्री लखन लाल तारम, श्री अरुण बेंद्रे, श्री गालू राम साहू, श्री जयपाल साहू, श्री एनएल देवांगन, श्री भोज राम ठाकुर, श्री के के दुबे, श्रीमति बुंदा वर्मा, श्री आरएस ठाकुर, श्री थीरन लाल साहू, श्री गंगा राम साहू, श्री विनायक राव घरडे, श्री अर्जुन देवांगन, श्री विजय लाल निषाद, श्री अशोक कुमार सिंह, श्री भूख राम साहू, श्री त्रिभुवन पांडे, श्री राजकुमार परेता, श्री बटेकृष्ण तिवारी, श्री मानसिंह ठाकुर, श्रीमती गायत्री देवांगन, श्रीमती शीला साहू, गायत्री सिंह, श्री मोतीलाल साहू, श्री डोमार साहू, श्री मनहरण लाल देवांगन, श्री एच एन साहू, श्री रामाधार साहू, श्री एसडी साव, श्री होमचंद साहू, श्री मोतीराम धनकर, श्री मानसिंह धनकर, श्रीमती दुर्गा चौहान, श्री नरेंद्र तिवारी, श्री रवि शंकर अग्निहोत्री, श्रीमती लक्ष्मा गजभिए, श्री डी एल साव आदि की कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति में वरिष्ठ पेंशनर साथियों ने भी स्वर्गीय हाजी डॉ. के बी गाजी साहब एवं स्वर्गीय श्री डी एन साहू जी के साथ बिताए हुए उन चिरस्मरणीय क्षणों को याद कर अपने विचार से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में दोनों संस्थापक मनीषियों के परिवार को शाल व श्रीफल भेंटकर पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। श्री अंसारी जी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर श्री जीआर देवांगन जिला अध्यक्ष ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles