नेता के संरक्षण में पेटेश्री नदी से बिना रॉयल्टी पर्ची अवैध रेत उत्खनन,पारागांवखुर्द में

जिला राजनांदगांव के
डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांवखुर्द में स्थित पेटेश्री नदी से इन दिनों बड़े पैमाने पर बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल स्थानीय नेताओं के संरक्षण में खुलेआम चल रहा है, जिससे शासन को राजस्व की भारी हानि हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉली से नदी की रेत निकाली जा रही है। इस दौरान न तो किसी प्रकार की वैध रॉयल्टी पर्ची दिखाई जाती है और न ही प्रशासनिक नियमों का पालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध उत्खनन के कारण नदी का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है, जिससे पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जलस्तर गिरने और आसपास के खेतों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध उत्खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles