महिला सम्मान नहीं, महिला अपमान — भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बेनकाब

महतारी वंदन योजना में 1000 का वादा, 500 की हकीकत

7 दिन में भुगतान नहीं तो उग्र आंदोलन

राजनांदगांव:-छत्तीसगढ़ सरकार की बहुप्रचारित महतारी वंदन योजना प्रदेशभर में अव्यवस्था और लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने का दावा किया गया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि विधवा, वृद्ध एवं जरूरतमंद महिलाओं को बीते कई महीनों से केवल 500 रुपये ही मिल रहे हैं। नवंबर माह से लंबित अंतर राशि का भुगतान न होना सरकार के महिला सशक्तिकरण के दावों की सच्चाई उजागर करता है।

     इसी मुद्दे को लेकर बसंतपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं युवा नेता एवं पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे बार-बार कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा।

    ज्ञापन सौंपते समय नगर निगम ईई, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि तथा निगम के संबंधित शाखा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों के समक्ष महिलाओं ने लंबित अंतर राशि के तत्काल भुगतान और नवविवाहित महिलाओं के लिए बंद पड़े पोर्टल को तुरंत शुरू करने की मांग रखी।

      इस अवसर पर पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब महतारी वंदन योजना राज्य सरकार की है, तो केंद्र पर जिम्मेदारी डालकर महिलाओं को भ्रमित करना पूरी तरह गलत है। यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार महिला सशक्तिकरण की बातें तो करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में महिलाओं को अपमान और परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

     युवा नेता जय जायसवाल एवं संदीप डहरे ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिवस के भीतर महतारी वंदन योजना की लंबित अंतर राशि का भुगतान नहीं किया गया और बंद पोर्टल को नहीं खोला गया, तो महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। आंदोलन से उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles