कॉलेज परिसर में अवैध बैनर और बाहरी छात्रों की अभद्रता पर एबीवीपी का विरोध — प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) राजनांदगांव इकाई ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज परिसर में हो रही अव्यवस्थाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से कॉलेज प्रशासन से दो प्रमुख मांगें रखीं — पहला, छात्र युवा मंच द्वारा कॉलेज परिसर के भीतर लगाए गए अवैध स्थायी बैनर को तत्काल हटाया जाए, और दूसरा, कॉलेज के बाहर के विद्यार्थियों के कैंपस में प्रवेश, वाहन पार्किंग तथा कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ की जा रही अभद्रता पर तुरंत रोक लगाई जाए।
एबीवीपी नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज परिसर शिक्षा का केंद्र है, न कि प्रचार और अराजकता का स्थल। बाहरी तत्वों द्वारा परिसर की शालीनता भंग की जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। परिषद ने प्रशासन को चेताया कि यदि दो दिनों के भीतर अवैध बैनर नहीं हटाए गए और बाहरी छात्रों पर रोक नहीं लगाई गई, तो एबीवीपी को उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस अवसर पर प्रांत साविष्कार सहप्रमुख चांदना श्रीवास्तव, प्रांत कार्यसमिति सदस्य धनंजय पांडे, नगर सहमंत्री निकिता श्रीरंगें, प्रतीक गढ़वाल, भूपेंद्र पाल, नगर महाविद्यालय प्रमुख जीत शर्मा, नगर एसएफडी प्रमुख कुलदीप पाल, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख युक्ता मांडवी एवं अन्य कार्यकर्ता तथा कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
परिषद ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत कार्रवाई कर परिसर में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करे, ताकि विद्यार्थियों को भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles