चाय वाले बाबा का भागवत कसारी में रोज भारी भीड़ पं. नरेंद्र नयन शास्त्री से पारिवारिक तकलीफ के लिए भी मिल रहे लोग

राजनांदगाँव, 4 नवंबर । बाप रे बाप! ऐसी भीड़ तो बड़े- बड़े पंडितों के आयोजन में भी न उमड़ती होगी, जितनी भीड़ समीपस्थ ग्राम कसारी (सुकुलदैहान के पास) चाय वाले सिद्ध बाबा के भागवत प्रवचन कार्यक्रम में उमड़ रही है। चाय वाले बाबा इसलिए कि वे जीवन के लगभग बीस साल सिर्फ चाय पीकर गुजारे हैं।
जिला मुख्यालय राजनांदगाँव से महज बारह किलोमीटर दूर उक्त छोटे से गाँव में इकत्तीस अक्टूबर से सात नवंबर तक के लिए उनके मुख अरविंद से कथा अमृत सुनने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तो उमड़ ही रही है। कथा के बाद अपनी समस्याएँ हल करवाने वालों का भी लंबा तांता लगने लगा है।
ज्ञात हो कि सिलयारी (रायपुर) वाले पंडित नरेंद्र शास्त्री का श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन कृष्ण बिहारी वैष्णव और उनकी पुत्री (संगीता वैष्णव पूर्व जिला पंचायत सदस्य) तथा पुत्र शैलेश वैष्णव द्वारा कराया जा रहा है। पूज्य पंडित जी की  कथा शैली श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही है। लोगों की समस्यायों का निदान वे चावल से करते हैं एक मुठ्ठी घर से चावल लाकर बाबा जी को देते है  बाबा जी चावल से वर्तमान भूत भविष्य बता देते है। ने अपनी आय का बड़ा हिस्सा गरीब कन्याओं के विवाह में खर्च कर देते हैं। 431 गरीब कन्याओं का कन्यादान कर चुके है।

धर्म लाभ उठाने संगीता
वैष्णव की अपील
भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संगीता वैष्णव ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कराने का मूल उद्देश्य पूर्वजों की आत्माओं की शांति व मुक्ति तथा जगत् कल्याण है। यह बताते हुए  उन्होंने आम श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दोपहर एक बजे शुरू होने वाले प्रवचन कार्यक्रम का धर्म लाभ उठाएँ । घर लौट कर श्रीमद् भागवत कथा की महिमा दूसरों को भी बताएँ। सुश्री वैष्णव ने बताया कि कथा प्रवचन की कड़ी में पाँच नवंबर को बैकुंठ दर्शन, कंस वध, रूकमणी विवाह, राम पंचाध्यायी छ: नवंबर को द्वारिका दर्शन, सुदामा चरित्र व कृष्ण- उद्धव संवाद की कथा होगी। कथा का समापन छ: को ही होगा । इस अवसर पर फूल व इत्र की होली खेली जाएगी। फिर सात नवंबर को गीता सार , तुलसी वर्षा व हवन -पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा ।
उक्त जानकारी सुश्री संगीता वैष्णव पूर्व जिला पंचायत सदस्य ग्राम- कसारी जिला- राजनांदगांव (छ.ग.) के द्वारा दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles