साल्हेवारा। थाना साल्हेवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नचनिया टोला स्कूल के पास सोमवार शाम लगभग 6 बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुण्डाटोला निवासी धनुष नेताम अपने परिजनों के साथ नहावन कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कोयलारझोरी आया था। कार्यक्रम से लौटते वक्त उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AL 5717 की भिड़ंत सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AX 5287 से हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल को ग्राम नचनिया निवासी जल सिंह मेरावी चला रहा था।
भीषण टक्कर में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को शासकीय अस्पताल साल्हेवारा के शीतघर में रखवाया गया।
इस घटना से दोनों गांवों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
