अरविंद गोटे को प्राप्त हुआ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य
शिव कलामे को मिली महासचिव की जिम्मेदारी
राजनांदगांवए 22 जुलाई 2025
श्री अरविंद गोटे को अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला मोहला.मानपुर.अंबागढ़ चैकी के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। शनिवार 19 जुलाई को जिला मुख्यालय मोहला के गोण्डवाना भवन में प्रदेश पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों की उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न
की गई। जिसमें श्री अरविंद गोटे निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान श्री शिव कलामे निर्विरोध महासचिव बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि श्री अरविंद गोटे पिछले कार्यकाल में भी निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। मोहला विकासखण्ड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम वासड़ी निवासी श्री अरविंद गोटे वर्तमान में व्याख्याता भौतिक शास्त्र के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्हाटी विकासखण्ड अंबागढ़ चैकी में पदस्थ है। वे विद्यार्थी जीवन से ही अनेक सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर चूके हैं। गोण्डवाना भवन मोहला में आयोजित जिला पदाधिकारियों के निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सेवानिवृत्त डीआईजी श्री डीआर आचलाए गोण्डवाना समाज के संभागीय सचिव श्री पूर्णानंद नेतामए अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक श्री कमलेश धु्रवए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोहला मानपुर जिले के प्रभारी श्री लवण सिंह कंवरए प्रदेश प्रतिनिधि एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुरए जिला अध्यक्ष राजनांदगांव श्री लेखराम मात्रा सहित जिला संरक्षक श्री एमआर नायकए श्री संत कुमार नेतामए खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅण् सोनउराम कोवाचीए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री टीआर पिस्दाए श्री भारत कोवाचीए पीएल उइकेए रोम सिंह मंडलोईए प्रहलाद ठाकुरए गोण्डवाना समाज के युवा प्रभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री अंगद सलामेए मनहरण लाल कुंजामए श्री ज्ञानसिंह घावड़ेए श्री मन्ने सिंह मण्डावीए सुजान सिंह नेतामए श्री चेतन भण्डारीए श्री किशोर अनेन्द्रए श्री प्रकाश नेतामए श्री तोमन आचलेए बोहरन सलामेए श्री पवन ठाकुर एवं अन्य समाज प्रमुखगण उपस्थित थे। बैठक में शेष पदाधिकारियों का मनोनय आगामी बैठक में करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सामाजिक प्रमुखों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समाज प्रमुखों ने आशा व्यक्त किया कि श्री अरविंद गोटे एवं श्री शिव कलामे के कुशल नेतृत्व में हमारे समाज के अधिकारी.कर्मचारी समाज हित में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज को नई ऊँचाईयों की ओर ले जाएंगे। इस अवसर पर समाज प्रमुखों एवं वक्ताओं ने ज्वलंत एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की भी अपील की।
