छत्तीसगढ़ झेरिया यादव की राजनांदगाँव महानगर इकाई द्वारा ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकली जायेगी। रविवार को समाज के प्रमुख पदाधिकारी ने बैठक आयोजित कर उक्त निर्णय लिया। समाज के अध्यक्ष गरीबाराम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जमातपारा स्थित श्री कृष्ण राधा मंदिर सांहड़ा देव से भजन मंडली, बाजे – गाजे और राउत नृत्य के साथ विभिन्न मोहल्ले से युवकों द्वारा श्री कृष्ण लीलाओं पर आधारित चलित झंकियों का प्रदर्शन भी किया जायेगा। इसके लिए विभिन्न वार्डों में बैठक लेकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में समाज के अध्यक्ष गरीबाराम यादव, महामंत्री सुदेश यादव, दुर्गेश यादव, कृष्णा यादव, उपाध्यक्ष अमन यादव, प्रमुख सलाहकार महेश यादव, सचिव पूनाराम यादव, कोषाध्यक्ष राजेश यादव आदि उपस्थित थे।
