तेरापंथ युवक परिषद् राजनांदगाँव द्वारा दिनांक 5 जुलाई 2025 शनिवार को
*श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के प.पू.पन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि जी म.सा. आदि ठाना 7* के पावन सानिध्य में
*श्री मनोज जी बैद*
( अध्यक्ष सकल जैन श्री संघ राजनांदगाँव)
*श्री विनय जी डड्ढ़ा*
(अध्यक्ष तेरापंथी सभा)
*श्री राजेंद्र जी सुराणा*
( निवर्तमान अध्यक्ष तेरापंथी सभा)
*श्री फनेन्द्र जी बैद*
( रक्त मित्र राजनांदगाँव)
*श्री नलिन जी कोठारी*
( सहसचिव तेरापंथी सभा)
*आशीष जी सुराणा*
(अध्यक्ष तेयुप राजनांदगाँव)
*अंकुर कोठारी*
(सचिव तेयुप राजनांदगाँव)
▪के कर-कमलों द्वारा रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के बैनर का अनावरण पूरे जोश के साथ स्थानीय जैन उपाश्रय में जन समुदाय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
▪️इस रक्तदान शिविर के लिए माननीय सभी अतिथियों ने रक्तदान महोत्सव का साथ देने और उसे पूरा करने का आश्वासन दिया है।
परिषद् अध्यक्ष *आशीष सुराणा* ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् भारत सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा के नेतृत्व में 362शाखाओं के माध्यम से आगामी 17 सितंबर 2025 को रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत विश्वव्यापी रक्तदान शिविरो का आयोजन करने जा रही है।
तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री अमित नाहटा ने बताया कि गत वर्षों में रक्तदान के क्षेत्र में बड़े आयोजनों के साथ हमारी संस्था ने विश्व स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है।वर्ष 2022 में हमारी संस्था द्वारा भारत सरकार के साथ मिलकर एक ही दिन में 6000+ रक्तदान शिविरो का आयोजन कर 2.5 लाख यूनिट से अधिक रक्त इकट्ठा कर अनोखा रिकॉर्ड बनाया था।अपने इन्ही सेवा कार्यों से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड,एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड,इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड आदि में ABTYP का नाम दर्ज है।
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के राष्ट्रीय प्रभारी हितेश भांडिया का कहना हैं कि 17 सितम्बर 2025 को हम भारत सरकार एवं देश और विदेश के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर विश्व स्तर पर लगभग 8000 से अधिक रक्तदान शिविरो का आयोजन करने जा रहे है।
MBDD राष्ट्रीय सहप्रभारी सौरभ पटावरी द्वारा संपूर्ण देशवासियों से आह्वान किया गया कि मानवता के इस महायज्ञ में रक्तदान अवश्य करें।
परिषद् मंत्री अंकुर कोठारी ने बताया कि हमारी राजनांदगाँव परिषद् द्वारा कई स्थानों पर रक्तदान शिविरो का आयोजन किया जाएगा। 17सितंबर 2025 को अपने नजदीकी रक्तदान शिविरों पर जाकर रक्तदान जरूर करें।
▪️आज के इस बैनर अनावरण में विशेष रूप से उपस्थित *सभा सचिव* महेंद्र सुराणा, *महासभा सदस्य* दीपक कोठारी, विजय कांकरिया,अजीत बोथरा,श्रीचंद कोचर, नरेश गोलछा व अन्य सभी सदस्य गण व विशेष तेरापंथ महिला मंडल की भी उपस्थिति रही।
