आज विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल द्वारा
पर्यावरण संरक्षण संदेश देता गुरु पूर्णिमा महोत्सव विश्वविख्यात धर्मरत्न वात्सल्य मूर्ति प्रातः स्मरणीय पूज्य सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज का सजेगा हरित दरबार
महापर्व गुरु पूर्णिमा के महाआननंदोतसव में गुरुअमृत वर्षा जल में स्नान करेंगे भक्त
विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के सचिव सौरभ खंडेलवाल कोषाध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि जन्म-जन्मांतर के पुण्य फल उदय होने पर भक्त को सद्गुरु गुरु रूप में प्राप्त होते है आज सनातन संस्कृति के महापर्व आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा में भक्तों द्वारा पर्यावरण संरक्षण संदेश देता प्रकृति की हरियाली में सद्गुरु श्री सुधांशु जी महाराज का सजेगा हरित दरबार आज 10 जुलाई ,गुरुवार कार्यक्रम स्थल सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर लालबाग में गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रातः 10 :00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पूर्ण होगा। मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र शर्मा श्रीमती कनकलता शर्मा दीप प्रज्वलन करेंगे गणपति पूजन , गुरु चरण पादुका पूजन , गुरु चरणारविन्द ध्यान साधना , गुरु मंत्र सिद्धि साधना, गुरु भक्ति भजनामृत , सद्गुरु महाआरती , दोपहर 12:15 गुरु पूर्णिमा पर भक्तगण वात्सल्य मूर्ति गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज के श्रीचरणों में सर्वस्व अर्पित करते हुए सनातन संस्कृति के संस्कार बच्चों को देने एवं परिवार में मिलकर रहने व प्रकृति संरक्षण वृक्ष एवं जल संरक्षण का संकल्प गुरूदेव चरणारविन्द में भक्तगण अर्पित करेंगे विश्व विख्यात परम पूज्य धर्मरत्न वात्सल्यमूर्ति प्रातः स्मरणीय सदगुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज आध्यात्मिक जागृति , धर्म ज्ञानपथ , ध्यानयोग , राष्ट्रभक्ति संस्कार, सेवा पथमार्ग , का शंखनाद कर सद्गुरु कृपा से प्रभुभक्ति मार्ग प्रशस्त करते हैं l गुरुवर कि अनंत अनंत कृपा के प्रति भक्तगण कृतज्ञता ज्ञापित कर कृपारुपी आशीर्वाद भक्तगण प्राप्त करेंगे गुरु दर्शन गुरु चरणारविन्द में
अगाध श्रद्धा समर्पित करेंगे गुरु पूर्णिमा महाआननंदोतसव में एक ऐसा अद्भुत पल जिस पल में शिष्य गुरु रूप में गुरु शिष्य रूप में एक दूसरे में समाहित होकर एकरूप होंगे आज बहुत अलौकिक आनंद की अनुभूति प्राप्त कर भक्तगण जीवन सफल बनाएंगे विश्व जागृति मिशन राजनांदगांव मंडल के अध्यक्ष प्रहलाद राय चेतवानी ने समस्त गुरु भक्तों से गुरु परिवार के कार्यक्रम के महाआननंदोतसव स्थल सद्गुरु छत्रछाया धाम झूलेलाल मंदिर परिसर में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा के महाउत्सव को मनाने का गुरु भक्तों से आवाह्न किया है l
