भेड़ीकला, बोरी, गठुला में जल कलश यात्रा निकाल कर किया गया जागरूक 

राजनांदगांव। 28 जुन शनिवार को ग्राम भेड़ीकला और बोरी पंचायत में कलश जल यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री फूलबासन यादव के पहल से

 जल संरक्षण के संबंध में रखा गया जिसमें वर्तमान में भू जल स्तर बहुत अधिक नीचे चले जाने के कारण राजनांदगांव जिला सेमी क्रिटिकल जोन में पहुंच गया है, भविष्य में होने वाली समस्याओं से निपटाने हेतु जल संरक्षण पर कार्य करने की आवश्यकता है, जल संरक्षण के इस संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह कार्यकम कलश जल यात्रा का आयोजन रखा गया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री फूलबासन यादव , श्रीमती जनिया अध्यक्ष महिला समूह डोंगरगांव, जनपद पंचायत सभापति पूर्णिमा साहू , सरपंच बिसंतीन नेताम , चंद्रिका देवांगन पंच, सुश्री संगीता देवांगन पंच, समूह की अध्यक्ष यामिनी सेन , लोकेश्वरी देवांगन , सचिव, रोजगार सहायक, नीलकमल नेताम, जितेंद्र देवांगन ग्राम बोरी के सरपंच श्री जीवन लाल साहू उप सरपंच टीपी मिश्रा गठुला सरपंच चित्ररेखा ठाकुर उपसरपंच सुखीराम साहू एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles