अखंड और अटूट भारत के स्वप्नदृष्टा थे श्यामाप्रसाद : पूर्णिमाकृष्णा साहू

राजनांदगांव। समीपस्थ ग्राम बोरी मे भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर माल्यर्पण पूजा अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे राजनंदगांव जनपद पंचायत सभापति श्रीमती पूर्णिमा कृष्णा साहू ने डॉ श्यामाप्रसाद के जीवन
परिचय का वर्णन करते हुए उन्हें अखंड और एक भारत श्रेष्ठ भारत का जनक बताते हुए कहा कि मुखर्जी प्रखर विद्वान, शिक्षाविद और मुखर राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने अनेकता में एकता का प्रतीक भारत देश में कश्मीर में चल रहे दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का विरोध करते हुए वहां के परमिट सिस्टम को खत्म करने संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया था। हम सभी मुखर्जी के सपनों का सम्पूर्ण विकसित भारत बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएंगे, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शीला सिन्हा, ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच जीवनलाल साहू, हेमलाल साहू, कृष्णा साहू, सुखीराम साहू,लालाराम देवांगन, मिश्रा जी, कुशाल सिन्हा, प्रवीण देवांगन,वेदराम साहू गांव के वरिष्ठ नागरिक की उपस्थिति में एवं भाजपा मंडल के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles