उमेश काकिरवार बने छत्तीसगढ़ के पहले अल्ट्रा मैराथन फिनिशर

🏅

 दक्षिण अफ्रीका में रचा इतिहास, 90 किमी दौड़ पूरी कर बढ़ाया देश का गौरव

राजनांदगांव।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के होनहार धावक श्री उमेश काकिरवार ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित विश्व प्रसिद्ध अल्ट्रा मैराथन 2025 में 90 किलोमीटर की कठिन दौड़ को महज 11 घंटे 42 मिनट 37 सेकंड में पूरा कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।

इस अद्वितीय उपलब्धि के साथ उमेश काकिरवार छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने यह चुनौतीपूर्ण अल्ट्रा मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की है। यह दौड़ न केवल शारीरिक सहनशक्ति बल्कि मानसिक दृढ़ता की भी परीक्षा मानी जाती है, जिसे उमेश जी ने बखूबी पार किया।

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए भी वे एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं।

स्थानीय खेल प्रेमियों और नागरिकों में उमेश काकिरवार की इस उपलब्धि को लेकर अत्यंत उत्साह और गर्व का माहौल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles