राजनांदगॉव। बुचीभरदा स्कूल में आयोजित “न्योता भोज” में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन घर पर नये ट्रेक्टर खरीदने के उपलक्ष्य में कक्षा-4 की छात्रा कु. साक्षी साहू द्वारा किया गया उन्होंने मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त अन्य व्यंजन परोसा और खुद बच्चों के साथ भोजन किया।
दरअसल प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत स्कूलों में खास मौके पर दानदाता पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं ताकि बच्चों को और ज्यादा आहार-पोषण मिल सके। राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल केन्द्र के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बुचीभरदा के बच्चों को दैनिक रूप से परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन में दाल, भात एवं सब्जी के अतिरिक्त “सोन पापड़ी” परोसा गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ छलक रही थी।इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक राकेश सोनी, प्रधान पाठक पुर्व माध्यमिक शाला चांताराम साहू, दानदाता – साक्षी साहू,शिक्षकगण विनोद चंद्राकर, रितुराज चतुर्वेदी, मैडम लेमत भूआर्य के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोइया के साथ ही साथ स्कूली छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
