भाजपा कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई

राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा
राजनांदगांव, 31 अक्टूबर। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। देश की आजादी के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वतंत्रता के बाद 562 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी दृढ़ नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण ही आज भारत की एकता और अखंडता का मजबूत आधार स्थापित हुआ। उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा के संगठन प्रभारी सुभाष तिवारी, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, सौरभ कोठारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष चिंटू सोनकर, मित्रेश्वरी वैष्णव, जिला कार्यालय मंत्री राजा माखीजा, मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, विजय राय, हैरी जोसेफ, शिव वर्मा, हकीम खान, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टांक, कृष्णा साहू, संगीता मिश्रा, शैल यादव, निषाद मैडम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles