छत्तीसगढ़ टैक्स-टेक समिट 2026 एवं बैठक का आयोजन दुर्ग में संपन्न

*दुर्ग, 24 अक्टूबर 2026।* छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के तत्वावधान में एवं टैक्स बार एसोसिएशन, दुर्ग के आतिथ्य में एक दिवसीय *“छत्तीसगढ़ टैक्स-टेक समिट 2026”* का आयोजन पृथ्वी पैलेस, दुर्ग में किया गया। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त मंत्री *श्री ओ.पी. चौधरी जी* एवं माननीय कानून मंत्री *श्री गजेंद्र यादव जी* की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय कुमार मिश्रा जी, अध्यक्ष, जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTAT), प्रधान पीठ, नई दिल्ली रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के अध्यक्ष *श्री विवेक सारस्वत जी* ने की।

समिट में हैदराबाद से पधारे सीए *श्री विजय श्रीनिवासन जी* ने “व्यावसायिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग” विषय पर महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कर व्यवसाय एवं पेशेवर कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, कार्यक्षमता में वृद्धि तथा बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कराधान से संबंधित समसामयिक विषयों, तकनीकी बदलावों तथा कर व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता ने इस आयोजन को सार्थक बनाया।

इस अवसर पर टैक्स बार एसोसिएशन, राजनांदगांव के पदाधिकारीयो एवं उपस्थित सदस्यों  द्वारा राजनांदगांव टैक्स बार के लिए बार रूम उपलब्ध कराने हेतु माननीय मंत्री जी से लिखित मे निवेदन किया गया, जिस पर माननीय मंत्री महोदय द्वारा निवेदन त्वरित स्वीकार करते हुए राजनांदगांव स्थित नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय भवन में टैक्स बार एसोसिएशन, राजनांदगांव के लिए अध्ययन एवं पेशेवर गतिविधियों हेतु *बार रूम आवंटित करने की घोषणा*  सभा में की गई । उक्त महत्वपूर्ण घोषणा हेतु माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति राजनांदगांव टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारीयो एवं सभी सदस्यों द्वारा विशेष आभार व्यक्त किया गया। । इस पहल से अधिवक्ताओं एवं कर व्यवसाय से जुड़े सदस्यों को अध्ययन, विचार-विमर्श तथा पेशेवर कार्यों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा । इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्यों की उपसतिथि रही माननीय   बृज किशोर सुरजन, कमल किशोर साहू, महेश कुमार शर्मा, प्रकाश सांखला, सत्यप्रकाश मिश्रा,सुधीर राठी, मनमोहन साहू, यशवंत देशमुख, तिलेश्वरी देवांगन, भागवत साहू, अशोक साहू, लक्ष्मी कांत साहू, ढाल सिंह साहू, सुनील साहू, लीला यादव, पुष्पा रामटेके, दुर्गा यादव, अरविन्द महाजन, धनेंद्र बहेकर, धन्ना यादव, सीमाब कुरैशी, सुरेंद्र जैन, लोकेश चौहान, लोकेश अग्रवाल, आयुष्मान वर्मा, कौशलेन्द्र जोशी, निरंजन शर्मा, पंकज गंगवानी , अमित  झमटानी एवं अन्य

टैक्स बार एसोसिएशन, राजनांदगांव के अध्यक्ष *श्री हिरेंद्र देवांगन जी* ने इस घोषणा के लिए माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति विशेष धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार रूम की सुविधा एसोसिएशन के सदस्यों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी तथा उनके व्यावसायिक एवं शैक्षणिक कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम की जानकारी टैक्स बार एसोसिएशन, राजनांदगांव के सचिव *श्री मयंक शर्मा* द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने समिट के सफल आयोजन, सभी अतिथियों की उपस्थिति तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों के योगदान के लिए आयोजकों एवं सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles