जिला गोंडवाना समाज की बैठक सम्पन्न, नए अध्यक्ष व महासचिव की नियुक्ति

राजनांदगांव। जिला गोंडवाना समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें समाज के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक के दौरान जिला गोंडवाना महासभा के अध्यक्ष पद पर स्वर्गीय श्री नीलकंठ गढ़े के निधन के बाद रिक्त पद को भरते हुए सर्वसम्मति से श्री रमेश मांडवी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, स्वर्गीय श्री गढ़े के सुपुत्र अनूप गढ़े को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समाज में खुशी की लहर देखी गई। उपस्थित लोगों ने नव-नियुक्त अध्यक्ष एवं महासचिव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बैठक में केंद्रीय गोंडवाना समाज के अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर सहित गोंड कल्याण समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी राजेश छेदा ने किया। इस अवसर पर पंचूराम, रामसिंह, श्यामशाह, दिलेश्वर, कुंवेरसिंह, परमानंद, विष्णुदेव, प्रवक्ता पुष्पा बाई, रामानंद, कन्हैया टेकाम सहित मुड़ादार तहसील एवं जिला कार्यकारिणी के अनेक सदस्य शामिल हुए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles