छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों व युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक जीत प्रजापति ने बताया कि यह बजट केवल एक बजट नहीं बल्कि प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के दिशा में सशक्त बनाने हेतु एक सकारात्मक व सराहनीय कदम है प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के स्थापना से छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों को बेहतर और सस्ती शिक्ष प्राप्त हो रही है। जिससे विद्यार्थियों को अन्य राज्यों में पढ़ाई करने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ पड़ेगी। इस बजट में प्रदेश के युवाओं के लिए तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं के उन्नयन, व नए आईटीआई कौशल विकास केंद्रों की स्थापना व प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीएससी, यूपीएससी,की शिक्षा प्राप्त करने व
तैयारी करने हेतु सहायता योजनाओं तथा स्टार्टअप व नवाचार को प्रोत्साहन देने के प्रावधान शामिल किया गया हैं। जिससे छत्तीसगढ़ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के युवाओं व विद्यार्थियों को समान अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा शुरू की जाएगी और अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बसाई जाएंगी जिससे वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त होंगे व रोजगार के साधन व अवसर भी मिलेंगे और मेडिकल के विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए प्रदेश के दंतेवाड़ा,जांजगीर चांपा, कबीरधाम जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज व मेडिकल छात्रों के लिए हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी इससे प्रदेश के नए मेडिकल विद्यार्थियों को अवसर प्राप्त नए आयाम मिलेंगे। प्रदेश में अनेक नालंदा पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। और यह बजट पूर्ण रूप से सर्वव्यापी,सर्वहितकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश के विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का सशक्त कदम है। व इस गौरवशाली बजट से हमारा छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता,कृषि,उद्यमिता रोजगार व समृद्धि के नए दौर में प्रवेश करेगा. हर वर्ग के लिए नए अवसरों का सृजन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाओं और बजट प्रावधानों के माध्यम से हर स्तर पर विकास कार्य किया जाएगा ।
