राजनांंदगांव:- देहदान सेवा समिति के संयोजक ग्राम रातापायली, निवासी श्री पुनारद दास साहू के प्रँागण में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक १० एवं ११ जनवरी २०२६ को सत्संग समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संत श्री शीलेन्द्र साहेब बड़ोदरा (गुजरात) संत श्री जितेन्द्र साहेब सुंदरा संत श्री ईश्वर साहेब एवं अन्य संत (राजस्थान) देहदानी संत गण संत श्री देवेन्द्र साहेब, संत श्री विजय साहेब, संत श्री विवेक साहेब, संत श्री नियम साहेब, उपस्थित रहे। सभी संतों ने सदगुरू कबीर के विचारों के साथ, देहदान की आवश्यकता एवं महत्व पर भी चर्चा किए।
कार्यक्रम में सभी देहदानियों का सम्मान पत्र एवं गमछा देकर सम्मान किया गया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बरिष्ठ महिला एवं पुरूषों को गमछा देकर सम्मनित किया गया कार्यक्रम का संचालन देहदानी डॅा. गजेन्द्र हरिहारनों जो व्याकरण में पी.एच.डी. किये है, साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार,गीतकार और दो विषयों में गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड विजेता हैं, ने किया। हारमोनियम पर देहदानी श्री तोषदास साहू जो अन्य भजनों के साथ छत्तीसगढ़ी में- देहदानकरौ जी,देहदानकरौ गा,भजन गाकर उपस्थित लोंगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। तबले पर श्री मनसूख दास एवं मंजीरे पर देहदानी श्री पतराम साव ने समा बंाधा।
