
राजनांदगांव- अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी, दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं आकाश शर्मा ने संयुक्त पे्रस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विगत दिनो राम जानकी बाला बाबा मंदिर में पुजारी पुरोहित संघ की आवश्यक बैठक अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी प्रदेश सचिव डोमन दास महाराज, जिला प्रभारी निखिल दास वैष्णव के गरिमामयी उपस्थिति के मध्य उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से पुजारी पुरोहित संघ द्वारा धर्मोद्धारक आनंद भास्कर अनंत श्री विभूषित श्री आचार्य सम्राट जगतगुरू स्वामी श्री रामानंदाचार्य जी महाराज का ७२६वां जयंती महोत्सव दिनांक १०/०१/२०२६ दिन शनिवार को मनाने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकुमार निर्वाणी ने बताया कि विलोप्त होते हुए वेद पुराणो उपनिषदो को अपनी लेखनी के द्वारा उन्हें स्थापित किया । वैष्णवत्व के प्रचार के लिए १२ शिष्यों का विशेष समूह बनाया था जिसमें प्रमुख रूप से चैतन्य महाप्रभु कबीर दास, संत शिरोमणी रैदास जी (रविदास जी), पीपा स्वामी, स्वामी नारायण जैसे प्रमुख संतो को विभिन्न समाज में वैष्णवत्व का प्रचार करने भेजा गया था । रामानंदाचार्य जी भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। मध्य कालीन भारत के महान दार्शनिक और रामानंदी सम्प्रदाय के संस्थापक थे समाज में समानता फैलाने का श्रेय रामानंदाचार्य जी को है। बैठक का संचालन युगल किशोर वैष्णव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, अभिषेक चौबे द्वारा किया गया । उक्त बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री देवकुमार निर्वाणी, डोमन दास महाराज, निखिल दास वैष्णव, आकाश शर्मा, विवेक त्रिपाठी, युगल वैष्णव, भोलादास वैष्णव, अभिषेक चौबे, ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, रेवती रमन वैष्णव। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश मीडिया प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, जयदीप शर्मा, आदर्श ठाकुर को जिला मीडिया का प्रभार दिया गया है। संगठन विस्तार की दृष्टि से जागेश्वर दास वैष्णव को जिला बालोद प्रभारी एवं भोलादास वैष्णव को जिलाध्यक्ष बालोद का बनाया गया है । उक्त नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के पदाधिकारी अनुप दास वैष्णव, सतीश तिवारी, संतोष मिश्रा रामकुमार वैष्णव, मनोज निर्वाणी, अनिल नागवंशी, वरूण गुप्ता, ज्ञानेश गुप्ता एवं अन्य सदस्यो ने बधाई दी।
