राजनांदगांव/ आदिवासी धु्रव गोड़ समाज परिक्षेत्र सिंगपुर ब्लॉक, तहसील, जिला राजनांदगाँव के द्वारा विगत दिनों नीलकंठ गढ़े जिला अध्यक्ष जिला आदिवासी गोड़ महासभा राजनांदगाँव के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया, परिक्षेत्र अध्यक्ष परमानंद नेताम अध्यक्ष धु्रव गोड़ समाज सिंगपुर २२ गांवो के स्वजातीय बन्धुओं बहनों को आमंत्रण किया गया । सर्वप्रथम बुढ़ादेव के पूजा अर्चना करने के बाद क्रमश: एजेंडानुसार बैठक पर चर्चा हुआ । शहीद वीर नारायण सिंह शहीद दिवस अगामी दिसम्बर महीने में मनाने का निर्णय पर विचार विमर्श किया गया, निर्णय में सर्वसम्मति से पारित हुआ दिनांक २०/१२/२०२५ को शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस मनाने पर निर्णय पारित किया गया एवं कार्यो का विभाजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा छ.ग. शासन रायपुर होंगे एवं जिले के प्रभारी मंत्री मान. श्री गजेन्द्र यादव जी केबीनेट मंत्री छ.ग. शासन को आमंत्रणकिया गया है । इनके अलावे शहर के वारिष्ठ नेताओं को आमंत्रण किया जावेगी कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगी अध्यक्ष केन्द्रीय गोड़ महासभा धमधागढ़ के श्री एम.डी. ठाकुर एवं जिला अध्यक्ष बेमेतरा राजकुमार जिलाध्यक्ष कबीरधाम राजेश छेदाईयां जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर दुर्ग, नरेन्द्र नेताम जिलाध्यक्ष अ.चौकी -मोहला-मानुपर उपस्थिति होंगे । बैठक में जितेन्द्र पडौटी, हिरामन बसंत मरकाम, रवि ठाकुर, गुरूदेव, प्रकाश, मधोराम, रिखीराम नेताम, संध्या ठाकुर, हनिता पडौटी, त्रिवेणी, प्रमोद, अजीत, विजय, धनेश्वर नेताम, धुरसिंह ठाकुर, बसंतलाल, युवराज मंडावी, यादराम, विजय पडौटी, कार्यक्रम के रोज गांव में बहुत बढ़ी शोभा यात्रा बाजा गाजा, रीलो नृत्य के साथ निकाली जायेगी ।
युवा प्रभाग के समस्त पदाधिकारी सहित गांव-गांव से युवाओं को आमंत्रण करने के जवाबदारी अध्यक्ष युगल किशोर को सौपा गया है तथा महिला प्रभाग के अध्यक्ष पुष्पा उइके को महिला प्रभाग को प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमंत्रण करने की जवाबदारी दी गई है । मुड़ादार एवं घुमका तहसील अध्यक्ष संत प्रसाद एवं राजनांदगांव तहसील अध्यक्ष कन्हैया टेकाम, डोगरगांव तहसील अध्यक्ष संतोष जी को प्रभार दिया गया है । जिला पदाधिकारी रामानंद उइके, पंचूराम ठाकुर, कृपाल उइके, श्याम साय मंडावी, रमेश मंडावी को आगे की जवाबदारी दी गई है । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में सैकड़ो के तदाद में उपस्थित हुए ।
जितेन्द्र पडौटी उपाध्यक्ष, रमेश मंडावी महसचिव जिला गोड़ समाज को सयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति द्वारा ज्ञापित किया गया।
