2025-26 के लिए आय-व्यय बजट की दी गई स्वीकृति”
राजनांदगांव| जिला सहकारी संघ मर्यादित राजनांदगांव की 44वां वार्षिक साधारण सभा की बैठक श्री एन. एल. टंडन उप आयुक्त सहकारिता राजनांदगांव की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ| वार्षिक साधारण सभा की बैठक में जिला राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मानपुर-मोहला-चौकी के विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए| सभा में जिला सहकारी संघ राजनांदगांव के प्राधिकृत अधिकारी श्री आलोक सिंह द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया| सभा में आगामी वर्ष के लिए आय-व्यय बजट, वित्तीय वर्ष 2023-24 का अंकेक्षण टीप प्रस्तुत किये जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किये| संस्था के पंजीकृत बायलॉज़ एवं अनुमोदित सेवानियम में संशोधन एवं नवीन प्रावधान की स्वीकृति दी गई| संस्था के सतत वर्ष का ऑडिट भी सहकारिता विभाग से कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई| अंतर्रास्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 अंतर्गत 04 सितम्बर को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अधीनस्थ समस्त सहकारी समितियों के जनप्रतिनिधियों एवं कृषक सदस्यों हेतु आयोजित सहकारी सम्मलेन में जिला सहकारी संघ मर्यादित राजनांदगांव की सहभागिता एवं संघ द्वारा दी गई आर्थिक सहयोग का भी अनुमोदन किया गया|
सभा में श्री एन. एल. टंडन उप आयुक्त सहकारिता राजनांदगांव ने सहकारी क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता एवं उनके योगदान की सराहना करते हुए नारी शक्ति का सम्मान करने की अपील की|
सभा में उपस्थित विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भी अपना विचार व्यक्त किये| अंत में सभा में उपस्थित प्रतिनिधिगणों आभार प्रदर्शन संघ के प्रभारी प्रबंधक एन कुमार साहू द्वारा की गई|
