रायगढ़ के चक्रधर महोत्सव में कवि मुंहफट ने हास्य-व्यंग्य की कविताओं के जमाए रंग

 समारोह में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हाथों हुए सम्मानित

राजनांदगांव / संस्कार धानी नगरी के हास्य-व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि पद्म लोचन शर्मा “मुंहफट” ने रायगढ़ के विख्यात श्री चक्रधर महोत्सव में अपनी हास्य-व्यंग्य की कविताओं के ऐसा रंग जमाया कि लोग वाह-वाह किए बिना नहीं रहे। बता दें कि उक्त महोत्सव में बड़े-बड़े कवियों के बीच न केवल मुंहफट ने अपने हास्य-व्यंग की कविताओ का पाठ किया अपितु विभिन्न क्षणिकाओं व आमोद‌- प्रमोद से भरे चुटीली चुटकियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से मंच का सरस संचालन करते हुए हजारों की भीड़ का स्वस्थ मनोरंजन कर लोगों से वाहवाही पाई। मुंहफट की इस काव्य प्रस्तुति व लोक रंजन के काव्यात्मक भाव से प्रभावित होकर केंद्र सरकार के मंत्री रामदास अठावले द्वारा भरे मंच से श्री मुंहफट का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराज्यीय कवि सम्मेलनों में छाए रहने वाले हास्य व्यंग के कवि श्री मुंहफट ने अपनी काव्य प्रतिभा व प्रभावी ढंग से मंच संचालन कर संस्कार धानी का नाम रौशन किया है। दूरदर्शन व आकाशवाणी के हास्य व्यंग के कवि पद्य लोचन शर्मा की उक्त उपलब्धि पर वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के जिला समन्वयक आत्माराम कोशा “अमात्य” छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के सचिव मान सिंह

मौलिक, पवन यादव पहुना थंगेश्वर साहू, शैलेश गुप्ता, अनुराग सक्सेना, आनंद राम सार्वा “अनंत”अमृत लाल साहू,ओमप्रकाश साहू “अंकुर”, लखनलाल साहू “लहर” सहित

अनेक कवि/ साहित्यकर मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles