साल्हेवारा.. वन बंधु परिषद एकल अभियान (एकल विद्यालय ) संभाग–छत्तीसगढ़, अंचल–राजनांदगांव, केंद्र डोंगरगढ़, संच–साल्हेवारा के अंतर्गत पंचमुखी शिक्षा जिसमें 1.प्राथमिक शिक्षा, 2.आरोग्य शिक्षा, 3.ग्राम विकाश शिक्षा, 4. जागरण शिक्षा, 5. संस्कार शिक्षा के माध्यम से विद्यालय ग्रामों में 4–14 साल के छोटे-छोटे बच्चों को आचार्य दीदी भईया के माध्यम से 3 घंटे का निःशुल्क गुरूकुल पद्धति से बच्चों को बाल–गीत के माध्यम से गिनती, जोड़ना, घटना, गुण, भाग, छोटे छोटे कहानी, भजन और देश भक्ति गीत के माध्यम से बच्चों को आचार्य के द्वारा अपने ही ग्राम में पढ़ाया जाता है। जिसमें ग्राम समिति के निगरानी में यह विद्या चलाया जाता है।
और हमारे आचार्य भाई बहनों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ देश के वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ थाना साल्हेवारा में सभी भाइयों को रक्षा सुत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाए दिया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित संच समिति से सम्माननीय श्रीमान ललित सोनी भईया जी (सचिव), सम्माननीय श्रीमान दशरथ पटेल भईया जी (कोषाध्यक्ष, सरपंच), सम्माननीय श्रीमान रोशन जँघेल भईया जी (सदस्य) , सम्माननीय श्रीमान दिनेश धर्मगढ़े भईया जी (सदस्य) संच प्राथमिक शिक्षक प्रमुख राजू मिर्चे जी और सभी आचार्य दीदी भईया इस रक्षाबंधन कार्यक्रम में सभी भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।
