आरोपियों की संपत्ति अ
टेैच और वाहन राजसात करें सरकार
राजनांदगांव । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे एवं उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर के अध्यक्ष आसिफ अली ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड मोहड़ में अवैध रेत खनन के मामले में गोली चलाये जाने की घटना से प्रदेश एवं जिले की जहां कानून व्यवस्था की बदहाली उजागर हुई है वही इस गंभीर मामले में सत्ताधारी दल भाजपा की चुप्पी इस बात को संकेत देती है, कि इस गोरख ध्ंाधे में भाजपा के लोग सीधे तौर पर संलिप्त है और भाजपाई साठ-गांठ भी प्रमाणित होने की बात कही है।
ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली एवं प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे ने सीधे तौर पर इस मामले में भाजपाईयों की संलिप्तता बताते हुए कहा कि डॉ. रमन सिंह के निर्वाचन मुख्यालय के वार्ड मोहड़ में इस प्रकार की अपराधिक कृत्य करने का साहस बिना सत्ताधारी दल के समर्थन दल के नहीं हो सकता आज इस मामले को ३ दिन होने के बाद भी एक भी भाजपा के नेता या भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि इस मामले पर चुप्पी साधे बैठे है इससे यह भी साबित हो रहा है कि शहर या जिले में कितने भी अपराधिक घटनांए घट जाएं इनको इससे कोई मतलब नही है इसके पूर्व डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब नकली होलोग्राम के मामले में भी भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध रखी थी। दोनों कांग्रेस नेताओं ने अपराध की धाराओं पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि माइनिंग एक्ट की धारा लगाने में भी कोताही बरती गई है वही पर्यावरण को भी क्षति पहुंचाने का कृत्य इस घटना में संलिप्तों ने की है साथ ही साथ घटनास्थल पर जो वाहन थे उन वाहनों को तत्काल राजसात की कार्यवाही करते हुए संलिप्तों की संपत्ति को भी अटैच करने की कार्यवाही सरकार को करनी चाहिये और जितने भी प्रकरण में आरोपी बने है या बनेंगे उनके संपूर्ण कॉल डिटेल की जानकारी को सार्वजनिक करने का काम प्रशासन को करना चाहिए क्योंकि जिस पार्षद को भाजपा अपना बताने से पल्ला झाड़ रही है वह चाहे निगम अध्यक्ष निर्वाचन हो या शहर के सभी भाजपाई आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लिया है और उसको भाजपाई संरक्षण प्राप्त होने के कारण ही राजनांदगांव के जीवनदायिनी शिवनाथ नदी से रेत खदान न होने के बाद भी अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की साजिश रची गई और ग्रामीणों के विरोध चलते उन पर गोली बरसाने का कार्य कर अपने अपराधिक मनसूबों को अमलीजामा पहनाया। इस मामले में अन्य राज्यों के भी माफियाओंं की संलिप्तता भाजपा का संगठित अपराध को संरक्षण देना प्रमाणित करना है।
टेैच और वाहन राजसात करें सरकार