राजनांदगांव। ग्राम पंचायत पदुमतरा में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 12 ग्राम पंचायत का निराकरण एवं समाधान किया गया.जिसमें नवीन राशन कार्ड का वितरण, आयुष्मान कार्ड का वितरण, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण,श्रम कार्ड नवीकरण कार्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सभापति साकेत वैष्णव जनपद सदस्य ललिता साहू एवं मंजू चंदेल सरपंचगण एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा साहू, पप्पू चंद्राकर, मोहन साहू, लालाराम देवांगन,सुखीराम साहू,राकेश साहू अनु विभागीय अधिकारी जनपद सीईओ अधिकारी एवं कर्मचारी गण की उपस्थिति में सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
