साहित्य कार समाज के लिए हमेशा मार्ग दर्शक साबित होता है – सांसद पाण्डे

गीता जयंती मनाकर यादव समाज सनातन गरिमा को प्रतिष्ठा दे रहा है – मधु

राजनंदगांव / श्री कोसरिया यादव समाज सिगदइ सर्किल द्वारा ग्राम आलीखूंटा ( रानी तराई) में धूमधाम के साथ गीता जयंती का आयोजन किया गया इस अवसर पर यादव सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भी आयोजित रही l बड़ी संख्या में उपस्थित कोसरिया यादव समाज के गीता जयंती वाले इस महनीय आयोजन के मुख्य अतिथि जिले के सांसद संतोष पाण्डे जी थे वहीं आयोजन की अध्यक्षता शहर के लोकप्रिय महापौर मधुसूदन यादव ने की।
रविवार 13‌ अप्रेल की सुबह राउत नृत्य सहित बाजे गाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा का पूरे गांव में धूमधाम के साथ भ्रमण किया गया। इस दौरान सनातन धर्म के पूज्य ग्रंथ गीता की पूजा-अर्चना के पश्चात इस भव्य आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री पांडे ने कोसरिया यादव समाज के इस सामाजिक आयोजन में कला/ साहित्य व खेल से जुड़े लोगों का सम्मान किए जाने को प्रशंसनीय बताया व इसके लिए समाज को बधाई देते हुए कहा कि साहित्यकार हमेशा समाज के लिए मार्ग दर्शक साबित होते है। उन्होंने समाज के सर्किल मुख्यालय के लिए 7 : 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
*गीता जयंती सनातन गरिमा को प्रतिष्ठा*
महापौर मधुसूदन यादव ने कोसरिया यादव समाज को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यादव समाज गीता जयंती जैसे आयोजन कर सनातन गरिमा को प्रतिष्ठा देने का काम किया है। कार्यक्रम में कोसरिया यादव समाज द्वारा आगत अतिथियों के हाथों सम्मानित हुए वरिष्ठ साहित्यकार जीवन यदु राही ने अपने सम्मान से अभिभूत होते हुए यादव समाज को अपनी सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखना बहुत जरूरी बताया वहीं साहित्यकार डॉ पीसी लाल यदु ने यादव समाज में नशामुक्ति के लिए जोर दिया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, जनपद सदस्य हर्षिता चंद्राकर ,रानी तराई सरपंच चमेली साहू, मंडल अध्यक्ष लीला धर साहू,मनोज यादव उपस्थित थे। इस दौरान समाज के रूप
युवतिया व बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों भरपूर लुत्फ उठाया।
*सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान*
समाज के इस गरिमामय आयोजन में जहां आगत अतिथियों के हाथों खैरागढ़ निवासी साहित्यकार एवं गीतकार डॉ जीवन यदु “राही” एवं दूध मोगरा के संचालक डॉ पीसी लाल यादव सम्मानित हुए शिक्षा के क्षेत्र में डॉ चेतराम यादव जी एवं खेल के क्षेत्र में पूर्वी यादव और कला के क्षेत्र में दिलीप यादव को सम्मानित किया गया l इसी तरह ग्राम मनकी के सरपंच अनामिका यादव एवं रवेली के सरपंच भूपेंद्र यादव सहित उप सरपंच / पंचो व मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया l

समाज को एक जुटता का संदेश

दो सत्रों में ‌संपन्न हुए इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर पधारे समाज के जिला अध्यक्ष मन्ना लाल यादव , कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ,एवं शाहिद भाई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एक जुट रखने का संदेश दिया। इस दौरान सर्कल से आए अतिथियों के अलावा समाज के विश्वनाथ यादव ,महेश यादव समाज के सर्किल अध्यक्ष विशारद यादव उपाध्यक्ष पवन यादव सचिन थनवार यादव , मनोज यादव संरक्षक शिव लाल यादव सरपंच भगवान यादव लोरिक यादव,लालचंद यादव , कुशल यादव, एवं महिला संगठन के लोगों सहित सभी पंच गण एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु व ग्रामीण जनो की उपस्थिति रही। उक्ताशय की जानकारी समाज के पवन यादव “पहुना” ने दी ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles