राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा, राजनांदगांव कपड़ा मजदूर संघ के नेतृत्व में 12 सितम्बर 1984 को बीएनसी मील गोलीकांड मजदूर आंदोलन में शहीद राधेबालक, जगतराम सतनामी, धनाराम देवांगन, मेहतरु देवांगन को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहीद बेदी तुलसीपुर (मोतीपुर रा.नां.गां.) में गगनभेदी नारा शहीद साथी अमर रहे, शहीदों का रास्ता अमल करो, शहीद शंकर गुहा नियोगी, शहीद वीर नारायण सिंह अमर रहे के नारों के साथ शहीद परिवार एवं कार्यकर्ता तथा छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक जनकलाल ठाकुर के नेतृत्व में शहीदों की तस्वीर पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए हुए रास्तों में चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मेघदास वैष्णव ने की। सभा को संबोधित छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा के अध्यक्ष पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर, राजनांदगांव कपड़ा मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा, बसंत साहू, शेख अंसार, बिसेलाल निषाद, मेघदास वैष्णव, सुकलाल साहू, बंसी साहू, छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उईके, महामंत्री रामचरण नेताम (दल्लीराजहरा), जिला किसान संघ बालोद के अध्यक्ष गैंदसिंह ठाकुर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में टेड़ेसरा, सोमनी, भिलाई, उरला, बिरगांव, दल्लीराजहरा, डौंडीलोहारा, आदि क्षेत्र के कार्यकर्ता भगौली राम वर्मा, मानिक साहू, भरोसा वर्मा, एसके सिंह, गणेश देवांगन, हीरालाल सिन्हा, प्राण वर्मा, अशोक साहू, आजूराम साहू, रती राम साहू, केशव वर्मा, रामसिंह साहू, विक्रम मानिकपुरी, बिसराम रामटेके, सुरेन्द्र साहू, अशोक मारकंडे, जेठु सिन्हा, गोवर्धन वर्मा, फिरतु देवांगन, रामकृष्ण साहू, भानु साहू, अशोक चिरवतकर, बिहारी ठाकुर, राजाराम, शांति बाई देवांगन, डारन बाई साहू, महेश भारती, बबलु, केआर साहू, सुरेश साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्री ठाकुर ने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आमजनता त्रस्त है। सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। वर्ष 2002 को ऐतिहासिक बीएनसी मिल को बंद कर हजारों हजारों श्रमिकों की रोजी रोटी छीन लिया गया। जिसके कारण राजनांदगांव की अर्थव्यवस्था चरमरा गया है। उद्योग के आभाव में शिक्षित बेरोजगार, रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। छमुमो द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार से बीएनसी मिल के विकल्प में जिला में नया उद्योग खोलने की मांग करते आ रहे हैं। आज भी बीएनसी मिल की जगह खाली पड़ा है। लेकिन सरकार उद्योग लगाने के लिए पहल नहीं की जा रही है। छत्तीसगढ़ एवं जिला राजनांदगांव क्षेत्र में लगातार वर्षा से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में आए बाढ़ से किसानों की खेत की फसल एवं मकानों को भारी क्षति हुआ है। सरकार प्रभावितों को क्षति मुआवजा देने की मांग की है। छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी किया जाए। केन्द्र एवं राज्य सरकार से मांग करते हैं कि राजनांदगांव में बीएनसी मिल के विकल्प में नया उद्योग लगाएं जिससे शिक्षित बेरोजगार को रोजगार मिला एवं राजनांदगांव की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सके। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मुक्तिमोर्चा के उपाध्यक्ष मेघदास वैष्णव ने दी।