राजनांदगांव:- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरगी में जीवन दीप समिति की साधारण सभा बैठक दिनांक २४.०७.२०२४ को श्रीमति प्रतिक्षा भंडारी जनपद पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव के मुख्य अतिथि एवं डॉ. वी.के. खोब्रागढ़े की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें विधायक प्रतिनिधि श्री लीलाधर साहू, श्री नागवंशी नायब तहसीलदार, पुलिस चौकी सुरगी से श्री हरीश टेम्भूलकर, संस्था प्रभारी श्रीमति श्वेता बंसोड़, सुपरवाईजर श्री मेघनाथ भूआर्यख्, श्री हेमंत ठाकुर, श्रीमती आर बाजपेयी सहित फोरम के सभी सदस्यों ने उपस्थित होकर विभिन्न एजेण्डा पर सहमति दिया गया।
सुरगी अस्पताल के लिए जनपद पंचायत राजनांदगांव से ए०सी० के लिए राशि स्वीकृत किया गया। अस्पताल में साफ- सफाई के लिए विज्ञापन जारी करने के लिए अनुमोदन किया गया। इसके अलावा अस्पताल परिषद में स्थित खराब बोर्ड रिपेयरिंग एवं रिपेयरिंग एवं सामग्री क्रय के लिए यांत्रिकी विभाग तथा जनपद पंचायत राजनांदगांव के सहयोग से किया जाना है। सोलर पैनल क्रेडा विभाग द्वारा एवं सी.सी. कैमरा राजा राम मेज प्रोडक्ट एवं पुलिस चौकी के सहयोग से किया जाना है। पार्किग शेड मान. विधायक महोदय द्वारा गार्डन एवं फैसिंग कार्य किया जाना है, यहाँ चिकित्सा अधिकारी नहीं होने के कारण चिकित्सा अधिकारी की पदस्थापना हेतु मांग किया गया।
